Kintsugi, अपनी खामियों और failures को भी अपनाने की खूबसूरत philosophy!

आप जानते हैं Kintsugi, एक सुंदर Japanese philosophy और रीत है, जिसके अनुसार अगर मिट्टी का कोई बर्तन टूट जाए, तो उसे फेंका नहीं जाता। उसकी दरारों को सोने से जोड़ा जाता है। सबसे खूबसूरत बात यह है कि उन दरारों को छिपाया नहीं जाता, उन्हें और उभारा जाता है।

हाल ही में Japan की यात्रा के दौरान Kintsugi के बारे में जब जाना, तो लगा कि यह सिर्फ़ बर्तनों की नहीं, ज़िंदगी की भी तो कहानी है।

मेरे जीवन में जहाँ कई businesses सफल हुए, वहाँ कई ऐसे भी रहे, जो सफल नहीं हो पाए। उस समय लगा कि शायद कुछ छूट गया, कुछ टूट गया। मगर आज पीछे मुड़कर देखता हूँ, तो लगता है, अगर वो failures न होते, तो शायद मैं भी आज जो बन पाया, शायद कभी ना बन पाता।

हमारी दरारें हमारी कमज़ोरी नहीं हैं। हमारा कोई failure आख़िरी नहीं है। यही हमें और मज़बूत, और पहले से ज़्यादा खूबसूरत बनाते हैं।

Disclaimer : इस लेख/रचना में व्यक्त विचार लेखक के निजी विचार हैं। हर तरह के वाद, विवाद के लिए लेखक व्यक्तिगत तौर पर जिम्मेदार हैं।