गाजा पट्टी में सैन्य संघर्ष अब लगभग थम गा है। अंतरराष्ट्रीय मंचों, समाचार चैनलों और सोशल मीडिया पर हवाई हमलों, मलबे में तब्दील हो चुकी इमारतों और राहत सामग्री को लेकर व्यापक विमर्श चल रहा है, लेकिन इस भीषण युद्ध की छाया में एक और अदृश्य, मौन और अत्यंत दर्दनाक त्रासदी आकार लेकर खड़ी हो गई है और यह हमला भी आंतरिक रूप से लगातार जारी है, जिसके बारे में वैश्विक समुदाय ने लंबे समय तक चुप्पी साधे रखी, पर अब यह त्रासदी बाहर आ गई है। 

दरअसल, गाजा की बच्‍च‍ियों, युवतियों और महिलाओं के खिलाफ लिंग-आधारित हिंसा (जीबीवी), यौन शोषण, जबरन विवाह (निकाह) और घरेलू प्रताड़ना के मामलों में सबका अपनी ओर ध्‍यान खींचा है । संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) की 'जेंडर-बेस्ड वायलेंस सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट' और कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थाओं के जमीनी आकलनों ने गाजा पट्टी के भीतर सामाजिक और मानवीय ताने-बाने के पूरी तरह ध्वस्त होने की एक खौफनाक तस्वीर पेश की है। पता चला है कि गाजा की महिलाएं आज दोहरे मोर्चे पर युद्ध लड़ रही हैं, एक तरफ शरणार्थी शिविरों (शेल्टरों) और टेंटों के भीतर अपने ही समाज में इस्‍लाम को माननेवाले मुसलमानी कुछ शोषक तत्‍व हैं, जोकि शारीरिक, मानसिक और यौन उत्पीड़न यहां लगातार कर रहे हैं। दूसरी ओर रोजगार का संकट है। 

यूएनएफपीए रिपोर्ट कहती है! 

यूएनएफपीए और स्थानीय मानवाधिकार संगठनों द्वारा गाजा सिटी, खान यूनिस और रफाह के भीड़भाड़ वाले शरणार्थी शिविरों में रहने वाली सैकड़ों महिलाओं की गवाही के आधार पर तैयार की गई रिपोर्टें एक भयावह वास्तविकता को उजागर करती हैं। संकट भोजन और पानी की कमी से आगे यहां देखने को मिल रहा है। बुनियादी मानवीय गरिमा यहां पूरी तरह से ध्‍वसत हो चुकी है। 

यहां रात के समय या अंधेरे में शौचालय जाने वाली महिलाओं और नाबालिग लड़कियों पर शारीरिक और यौन हमलों का खतरा कई गुना बढ़ गया है। जिन शौचालयों का उपयोग महिलाएं करती हैं, वहां पर्याप्त रोशनी, कुंडी या किवाड़ नहीं हैं।जिसका फायदा उठाकर यहां मुस्‍लिम लोग अपनी ही महिलाओं को यौन शोषण का शिकार बना रहे हैं । सबसे घिनौनी सच्चाइयों में से एक 'सरवाइवल सेक्स' यानी जीवित रहने के लिए अपनी अस्मत का सौदा करने की मजबूरी है, जोकि आज गाजा में व्यापक रूप से पैर पसार चुका है। 

रिपोर्टों में ऐसी दर्दनाक गवाहियां दर्ज हैं जहां शरणार्थी कैंपों के प्रतिनिधियों, स्थानीय प्रभावशाली पुरुषों या राहत सामग्री के वितरण से जुड़े कुछ तत्वों ने महिलाओं से मदद के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। एक पीड़ित महिला ने बताया कि एक टेंट की जरूरत पूरी करने के लिए जब उसने इसे प्राप्‍त करने का प्रयास किया तो उससे एक प्रभावशाली युवक ने कहा, वह उसे टेंट तभी देगा जब वह एक रात उसके साथ गुजारने के लिए तैयार होगी। 

घरेलू हिंसा में अप्रत्याशित उछाल, बाल विवाह और 'इज्जत' का खेल

रिपोर्ट बता रही हैं कि परिवारों के भीतर हताशा का शिकार घर की महिलाएं हो रही हैं। बंद कमरों और टेंटों के भीतर पतियों और अन्य पुरुष रिश्तेदारों द्वारा महिलाओं की बेरहमी से पिटाई की घटनाएं आम हो चुकी हैं।गाजा में इस समय कानून प्रवर्तन एजेंसियां, पुलिस और अदालतें पूरी तरह निष्क्रिय हैं। यदि कोई महिला घरेलू हिंसा का शिकार होती है, तो उसके पास सुरक्षा मांगने या शिकायत दर्ज कराने के लिए कोई कानूनी रास्ता उपलब्ध नहीं है।जेरूसलम पोस्ट और संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्टों के अनुसार, गाजा में युद्ध से पहले भी एक रूढ़िवादी इस्‍लामिक पितृसत्तात्मक व्यवस्था मौजूद थी, जहां महिलाओं के जीवन पर पुरुषों का कड़ा नियंत्रण था। अब युद्ध के बाद इस नियंत्रण और शोषण को चरम सीमा पर पहुंचा दिया है।

बलात्कार पीड़ितों का बलात्कारियों से निकाह
गाजा के शेल्टर होम और स्कूलों में बनी अस्थायी बस्तियों से आई रिपोर्टों में एक बेहद विचलित करने वाली प्रथा का जिक्र है। यदि किसी महिला या लड़की के साथ शिविर के भीतर बलात्कार या यौन शोषण होता है, तो समाज और परिवार कानून का सहारा लेने (जो वैसे भी अनुपलब्ध है) के बजाय सामाजिक 'इज्जत' (Honor) बचाने की कोशिश करता है।शिविरों में रहने वाली महिलाओं की गवाही के अनुसार, जिस दिन स्कूल या शेल्टर में किसी लड़की के साथ दुर्व्यवहार या बलात्कार का मामला सामने आता है, उसके अगले ही दिन सामाजिक दबाव में पीड़िता का निकाह उसी बलात्कारी पुरुष से करा दिया जाता है। जोकि वास्तव में पीड़िता के लिए आजीवन प्रताड़ना का सबब बन रहा है।वैसे भी इस्‍लामिक मान्‍यता के अनुसार, एक पुरुष के लिए चार निकाह करना तो मान्‍य है हीं। 

जिम्मेदारियों से पीछा छुड़ाने के लिए बाल विवाह

आर्थिक तंगी के कारण गाजा में जबरन और कम उम्र में लड़कियों के निकाह (बाल विवाह) के मामलों में भयानक बाढ़ आ गई है। अब तक सामन आईं मीडिया रिपोर्टों में यह भी सामने आया है कि कई परिवार बच्चियों की जिम्मेदारी उठाने और उनके पालन-पोषण के खर्च से पीछा छुड़ाने के लिए बहुत ही कम उम्र में उनका निकाह कर रहे हैं।  फिलिस्तीन में जमीनी स्तर पर काम करने वाले एनजीओ के आंकड़ों के अनुसार, इन जबरन और कम उम्र के निकाहों के कारण गाजा में नाबालिग लड़कियां भारी संख्या में गर्भवती हो रही हैं। कम उम्र में इन नाबालिग गर्भवती लड़कियों का जीवन प्रसव के दौरान अत्यधिक जोखिम में है, इस कारण से कई नाबालिग लड़कियों की मौंत हो जाने के मामले भी यहां सामने आ रहे हैं। 

'विक्टिम ब्लेमिंग' (पीड़ित को ही दोषी ठहराना)

गाजा के समाज में गहराई से पैठी पितृसत्तात्मक सोच का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यौन हिंसा का शिकार हुई महिलाओं को ही इस कृत्य के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया जाता है। यूएन की रिपोर्ट के अनुसार, जब एक पीड़ित महिला ने शिविर में अपने साथ हुए शोषण की शिकायत पास-पड़ोस की महिलाओं और स्थानीय लोगों से की, तो उसे हमदर्दी मिलने के बजाय यह ताना सुनने को मिला कि उसने खुद ही अपने पहनावे या व्यवहार से "शोषण को बुलावा" दिया था।

अब इस पूरे मानवीय संकट का सबसे हैरान करने वाला और राजनीतिक रूप से संवेदनशील पहलू यह है कि दुनिया भर के वे नारीवादी संगठन, एक्टिविस्ट और वाम-उदारवादी विचारक जो आमतौर पर दुनिया के किसी भी कोने में महिलाओं के अधिकारों के हनन पर आसमान सिर पर उठा लेते हैं, वे गाजा की महिलाओं के इस आंतरिक शोषण पर पूरी तरह मौन हैं। चाहे वैश्विक फेमिनिस्ट आंदोलन हों या भारत के मुखर नारीवादी समूह, इस मुद्दे पर एक गहरी और सोची-समझी चुप्पी दिखाई देती है।

'पीड़ित समुदाय के भीतर शोषक' को स्वीकार करने का डर
नारीवादी विमर्श में नैरेटिव (कथानक) की राजनीति बहुत मायने रखती है। गाजा के मामले में वैश्विक फेमिनिस्टों ने एक स्पष्ट विभाजन रेखा खींची है, इजरायल = मूल शोषक (Oppressor) और फिलिस्तीनी = पीड़ित (Victim)।
परिभाषा बदलने का डर इन्‍हें परेशानी में डालता हुआ लगता है! क्‍योंकि यदि ये नारीवादी संगठन गाजा के भीतर स्थानीयइस्‍लामिक पुरुषों, रिश्तेदारों या स्थानीय सशस्त्र समूहों द्वारा महिलाओं पर किए जा रहे अत्याचारों, बयानों और बलात्कार की घटनाओं को प्रमुखता से उठाते हैं, तो उनके द्वारा गढ़ी गई 'पीड़ित' की एकआयामी परिभाषा संकट में पड़ जाएगी। उन्हें यह स्वीकार करना पड़ेगा कि कथित एक पीड़ित समुदाय के भीतर भी महिलाएं अपनी ही रूढ़िवादी व्यवस्था और पुरुषों द्वारा शोषित की जा रही हैं।

साथ ही वैश्विक और भारतीय फेमिनिस्टों को यह डर सताता है कि अगर उन्होंने गाजा के आंतरिक सामाजिक ताने-बाने की बुराइयों, बाल विवाह और 'सरवाइवल सेक्स' को दुनिया के सामने उजागर किया, तो इससे इजरायल के खिलाफ उनका राजनीतिक और वैचारिक युद्ध कमजोर हो जाएगा!  या दूसरी ओर इजरायल समर्थक ताकतों को यह कहने का मौका मिल जाएगा कि "फिलिस्तीनी महिलाएं अपने ही आदमियों के हाथों सुरक्षित नहीं हैं, तो फिर केवल इजरायल को ही क्यों कोसा जाए?" इस राजनीतिक नुकसान से बचने के लिए गाजा की महिलाओं की वास्तविक चीखों को दबाया जा रहा है।

'इस्लामोफोबिया' का ठप्पा लगने का भय

पश्चिमी और भारतीय लिबरल-फेमिनिस्ट हलकों में एक और अदृश्य डर काम रहा है, वह है 'इस्लामोफोबिया' (धार्मिक पूर्वाग्रह) का ठप्पा लगने का डर। उन्हें लगता है कि यदि वे इस्लामिक समाजों में व्याप्त रूढ़िवादिता, निकाह के नाम पर नाबालिगों के सौदे या इस्‍लामिक पितृसत्तात्मक धार्मिक व्याख्याओं की खुलकर आलोचना करेंगे, तो वाम-उदारवादी बिरादरी उन्हें 'इस्लामोफोबिक' घोषित कर देगी। अपनी प्रगतिशील और धर्मनिरपेक्ष छवि को बचाए रखने के लिए वे गाजा की महिलाओं के बुनियादी अधिकारों की बलि चढ़ाना ज्यादा आसान समझते हैं।

प्रशासनिक और सुरक्षा तंत्र का पूर्ण पतन

गाजा में महिलाओं के खिलाफ हो रहे इस अत्याचार वास्‍तव में देखाजाए तो एक सामाजिक बुराई होने के साथ ही यह एक अभूतपूर्व प्रशासनिक और सुरक्षा शून्यता (Security Vacuum) का सीधा परिणाम है। यहां कानून व्यवस्था ध्‍वस्‍त है। हमास का प्रशासनिक नियंत्रण है।  पुलिस बल अदृश्य है। अपराधियों को खुली छूट है। घरेलू हिंसा और यौन शोषण पर कोई कार्रवाई नहीं है।

गरिमा और न्याय की सार्वभौमिक मांग

यूएनएफपीए (UNFPA) की रिपोर्ट और गाजा से आ रही तमाम मीडिया न्‍यूज आज बता रही हैं कि गाजा की महिलाएं एक ऐसे संकट से घिरी हैं जहां उन्‍हें अपनों की ही हिंसक और शोषक नजरें डरा रही हैं।इस त्रासदी पर वैश्विक और भारतीय नारीवादियों की चुप्पी यह साबित करती है कि कई बार वैचारिक प्रतिबद्धताएं और राजनीतिक नैरेटिव, वास्तविक मानवीय संवेदनाओं से बड़े हो जाते हैं। जब अधिकारों की लड़ाई को 'चुनिंदा' (Selective) बना दिया जाता है, तो वह आंदोलन अपनी नैतिक साख खो देता है।

होना तो यही चाहिए था कि मानवाधिकार और नारी अधिकार कभी भी किन्हीं शर्तों या राजनीतिक प्राथमिकताओं के मोहताज नहीं हो सकते। गाजा की महिलाओं को भी बिना किसी डर, शोषण और प्रताड़ना के जीने का उतना ही अधिकार है, जितना दुनिया के किसी भी अन्य सुरक्षित समाज की महिला को है। जब तक दुनिया इस आंतरिक शोषण पर अपनी आंखें मूंदे रखेगी, तब तक गाजा की मुक्ति की हर बात अधूरी और पाखंड से भरी ही रहेगी। यह उन तमाम लोगों को आज समझना ही होगा कि गाजा अत्‍याचार का नैरेटिव चलाने के पहले यहां अपनों के ही द्वारा किए जा रहे अत्‍याचारों पर आवाज उठाएं। जिसमें हिंसा करनेवाले इजराइल या अमेरिका से नहीं आ रहे हैं, वे वहीं के इस्‍लामिक लोग हैं, जिनके हित में पूरी दुनिया में इस्‍लाम के लोगों एक हो जाओ का इन दिनों नारा बुलंद किया जा रहा है! सहायता के नाम पर फडिंग की जा रही है। उम्‍मा की दुहाई दी जा रही है!

- डॉ. मयंक चतुर्वेदी 

Disclaimer : इस लेख/रचना में व्यक्त विचार लेखक के निजी विचार हैं। हर तरह के वाद, विवाद के लिए लेखक व्यक्तिगत तौर पर जिम्मेदार हैं।
अपने लेख इस पते पर भेजें :- editatalraag@gmail.com