नुआखाई पर प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामना, किसानों और एकजुटता के उत्सव को बताया खास

 

मोदी ने कहा- यह पर्व सद्भाव के बंधनों को मजबूत करे, समाज में लाए सुख-समृद्धि

नई दिल्ली, 15 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नुआखाई के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने नुआखाई को किसानों, उनकी फसल और समाज में एकजुटता की भावना का उत्सव बताते हुए कामना की कि यह पर्व सामाजिक सद्भाव और आपसी एकता को और मजबूत करे।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी संदेश में कहा, “नुआखाई जुहार!” उन्होंने नुआखाई की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार किसानों और उनकी फसल के साथ-साथ एकजुटता की भावना का उत्सव है।

उन्होंने कहा कि यह विशेष अवसर समाज में सद्भाव के बंधनों को मजबूत करे और सभी के जीवन में सुख एवं समृद्धि लेकर आए।

सम्बन्धित खबरें