कांग्रेस का तकसिंग नैरेटिव: झूठ, विदेशी फंड और एआई का त्रिकोण

एक एक कर जानते हैं...

अरुणाचल के तकसिंग को लेकर पिछले 3 महीने में जो नैरेटिव बनाया गया, वह सुरक्षा मुद्दा से अधिक राजनीतिक स्क्रिप्ट है।

1. कांग्रेस का बेसलेस हाइप

22 अगस्त को लोकल रिपोर्टर कातुंग किनो ने 50-60 किमी घुसपैठ का वीडियो डाला। बिना सैटेलाइट, बिना आर्मी स्टेटमेंट के। 2 महीने बाद जब आईटीबीपी डीजी शत्रुजीत कपूर का एक कटा हुआ वीडियो अलवर के एक कार्यक्रम से लीक हुआ जिसमें उन्होंने `कई लोकेशन पर फेस-ऑफ` बोला, कांग्रेस ने उसी को `चीनी कब्जा` बना दिया। जयराम रमेश ने 24 अक्टूबर को `बहरी खामोशी` ट्वीट किया, जबकि खुद डीजी ने उसी वीडियो में `शौर्य कमांडो टीम ने बहुत अच्छा काम किया` भी बोला था, जिसे कांग्रेस ने काट दिया।

सच क्या है? 2019 से साठ किलोमीटर अंदर वाले बयान चल रहे हैं। 19 नवंबर 2019 को संसद में इस बात की चर्चा हुई कोई जाकर आर्काइव देख ले। रक्षा मंत्रालय और किरेन रिजिजू का स्टैंड साफ है - एलएसी पर ओवरलैपिंग पेट्रोलिंग है, कोई परमानेंट गांव या पोस्ट भारत की तरफ नहीं बनी। टेंट लगाना और आमना-सामना होना 1962 से हो रहा है, उसे कब्जा कहना तथ्यों की हत्या है।

2. भानु तातक मॉडल: विदेशी फंड से आंदोलन

यही मॉडल सियांग में भी चला। सीबीआई एफआईआर (सितंबर 2026) के मुताबिक भानु तातक ने 2022-25 के बीच 20.94 लाख रुपये बिना एफसीआरए के अपने पर्सनल अकाउंट में लिए। सोर्स: फिलीपींस, आयरलैंड, यूके के एनजीओ। पैसा रिसर्च के नाम पर, इस्तेमाल सियांग अपर (12,500 मेगावाट) और दिबांग (2,880 मेगावाट) जैसे स्ट्रैटेजिक डैम रोकने में। गृह मंत्रालय ने खुद कहा यह `आर्थिक और सामरिक हित` के खिलाफ है।

जब डैम रोकना हो तो पर्यावरण, जब बॉर्डर पर ध्यान बंटाना हो तो घुसपैठ। फंडिंग चैनल एक, नैरेटिव अलग।

3. एआई वीडियो फैक्ट्री

तकसिंग के नाम पर पिछले दिनों वायरल हुए 4 में से 3 वीडियो में एआई के निशान हैं - एक ही पहाड़ी पर अलग-अलग मौसम, जवानों की वर्दी पर धुंधले बैज, हिंदी वॉइस-ओवर में रोबोटिक आवाज। कातुंग किनो के ही 2 रील्स पर इंस्टाग्राम ने `बदला हुआ मीडिया` का संदेह जताया है। सवाल है, ये एआई बी-रोल कौन बना रहा है और ईटानगर से दिल्ली तक एक ही दिन में कैसे पहुंच रहा है?

4.आखिर में

तकसिंग में कोई नई घुसपैठ नहीं, नया नैरेटिव है। कांग्रेस ने एक लोकल वीडियो को विदेशी फंड वाले प्रोटेस्ट मॉडल और एआई प्रचार से जोड़कर राष्ट्रीय सुरक्षा को चुनावी हथियार बनाया। आईटीबीपी लड़ रही है, सरकार संभाल रही है, और विपक्ष कैमरे के सामने देश को कमजोर बता रहा है।

Disclaimer : इस लेख/रचना में व्यक्त विचार लेखक के निजी विचार हैं। हर तरह के वाद, विवाद के लिए लेखक व्यक्तिगत तौर पर जिम्मेदार हैं।
अपने लेख इस पते पर भेजें :- editatalraag@gmail.com